Posts

Showing posts with the label #jetairways #prime minister #Modi #employee #BSNL

प्रधानमंत्री 12 करोड़ के फूलों के नीचे दब गए हैं।।

प्रधानमंत्री जी क्या आप के पास थोड़ा सा भी समय नहीं है जेट एयरवेज के इन 22000 हजार कर्मचारीओं  की व्यथा सुनने के लिए || 1992 में बनी जेट एयरवेज आज अपने आखरी पड़ाव की ओर मालूम होती है और इसके कर्मचारी अपने आखरी मुक़ाम पर || अभी कल ही कंपनी के एक कर्मचारी ने बहुमंजिला इमारत से कूद कर आत्महत्या कर ली || बहुत ही दुखद है ये जब अपनी रोजी रोटी को अपने हाथों से छिनता देख कर यह कर्मचारी मोमबत्तियां लेकर सड़कों पर निकल आये हैं वहीं दूसरी ओर हमारे प्रधानमंत्री बनारस में 1.4 लाख लीटर पानी व् 12 करोड़ रूपये के गुलाब के फूल बनारस की सड़कों पर बर्बाद कर मेगा रोड शो करने में व्यस्त हैं || लगता है प्रधानमंत्री इन्ही 12 करोड़ रुपयों के ख़रीदे गए फूलों में दब गए हैं शायद इसीलिए उनके कानों तक इन कर्मचारिओं की आवाज नहीं पहुंच रही है ||   देश का यह दुर्भाग्य है कि  एक ओर सड़कों पर कर्मचारिओं के आंसू , उनकी उम्मीदें गिर रहीं हैं तो दूसरी ओर सड़कों पर देश के प्रधानमंत्री के लिए फूलों की वर्षा हो रही हैं वो भी तब जब समाज का एक वर्ग अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है || क्या ...