Posts

Showing posts with the label #youth #youth in politics #BHAGAT SINGH #youth politics

राजनीतिक व्यक्तिओं को ये समझना चाहिए कि देश की राजनीति किसी की बपौती नहीं है

                 इस देश में युवाओं की भूमिका क्या है ? भारत एक प्रगतिशील बहु तादायद आबादी वाला राष्ट्र है || 2017 में  देश की कुल आबादी 133 करोड़ थी , अब तक थोड़ा और इजाफा हुआ होगा || इसी बीच एक आंकड़ा ये भी है की दुनिया में भारत एकमात्र ऐसा देश हैं जहां युवाओं की आबादी सबसे ज्यादा है , तकरीबन 600 मिलियन युवा ऐसे हैं जो 25 साल की उम्र के नीचे  हैं || आंकड़ों के हिसाब से देखें तो देश की 50 प्रतिशत से ऊपर की आबादी युवाओं की है जो कि राष्ट्र के लिए बहुत ही अच्छी बात है  ||  लेकिन इन सबके बावजूद भी भारत में युवाओं की वो बेहतर स्थिति नहीं है जो हकीकत में होनी चाहिए || सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति युवाओं की राजनीति के क्षेत्र में है , 50 प्रतिशत युवा आबादी होने के बावजूद भी राजनीति में युवाओं की संख्या सिर्फ 6 प्रतिशत है जो कि बहुत ही निराशाजनक है || देश का भविष्य कहा जाने वाला युवा ही उस भविष्य से गायब है  किसी भी राष्ट्र के भविष्य का निर्माण उस देश के युवा , उस देश की जनता और उस देश की सरकार...