भारत का संविधान - भाग 1
अध्याय एक - प्रस्तावना की स्थापना नोट- ' प्रस्तावना की स्थापना' भारत के संविधान पर लिखी गयी एक सीरीज है जिसे हर दिन एक नए विषय के साथ आप पढ़ सकेंगे।। आपको संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के लिए सीरीज के अंत मे मिलेगी।। "WE THE PEOPLE OF INDIA" हमारे संविधान के पहले पन्ने पर बहोत ही बड़े और मोटे-मोटे अक्षरों में लिखा है "WE THE PEOPLE OF INDIA" यानि कि 'हम भारत के लोग' और जब हम इस वाक्य को पढ़ते हैं तो हमारे अंदर पूरा भारत समाहित हो जाता है।। ऊपर की यह भूमिका बनाने से मेरा आशय यह है कि हमारा आज का मुद्दा है भारत की राजनीति और भारतीय राजनीति की शुरुआत हम भारत के लोगों से होती है।। हम भारत के लोग ही भारत की शक्ति हैं और जब बात- 'हम भारत के लोग' की होती है तो इसका तात्पर्य है कि यह अपने आप में यहाँ की मिट्टी में मौजूद सभी प्रजातियों व जनजातियों को सम्मिलित करता है।। 1951 के आम चुनाव में पंडित जवाहरलाल नेहरू के रूप में राष्ट्र को पहला प्रधानमंत्री मिला और वहीं से शुरु हुई ध्रुवीकरण की राजनीति।। ये राजनीति ही तो थी फिर चा...